Mobile Addiction: Career Growth की सबसे बड़ी रुकावट

सोचो ज़रा… सुबह उठते ही सबसे पहले आप क्या करते हो?
हाँ वही – mobile unlock करके Whats App, Instagram, LinkedIn scroll करना। ऑफिस जाते वक्त मेट्रो/बस/उबर में कान में earphone और नज़र mobile screen पर। ऑफिस पहुँचते ही थोड़ा सा काम करते हैं, फिर छोटा break लेकर YouTube video, reels या social media check। और शाम को वापस आते वक्त फिर वही cycle repeat।

अब सवाल है – इस पूरे दिन में career growth और productivity के लिए actual काम कितना किया?
जवाब simple है – almost zero.


दूसरों की success देखकर अपना काम छोटा लगने लगता है

Social media पर लोग दिखाते हैं – नई job join की, onsite गए, MBA start किया, promotion मिला।
और हम? हम अपना काम छोड़कर बस उनके post पर like/comment कर देते हैं।

फिर हमारा mind comparison mode में चला जाता है – मेरा career क्यों नहीं grow हो रहा?”

Problem ये है कि हम comparison करते हैं, लेकिन new skills learn नहीं करते। हम चाहते हैं कि career में growth हो, salary double हो, लेकिन effort देने के टाइम पर Netflix + Instagram + scrolling addiction आ जाता है।


नई skills सीखते ही नहीं

आज की दुनिया में हर skill जल्दी outdated हो जाती है। अगर तुम अपनी job के अलावा extra time में online course, certification, reading books, networking नहीं कर रहे, तो तुम खुद को पीछे खींच रहे हो।

Example लो – तुम्हारे साथ ऑफिस में एक junior है, जो रोज़ 1 घंटा time management करके LinkedIn Learning या Course era से नई skill सीख रहा है। और तुम वही 1 घंटा Reels देख रहे हो।

एक साल बाद वही junior तुमसे आगे निकल जाएगा – promotion, appraisal, new job offer – सब उसके पास और तुम वहीं के वहीं stuck।


Knowledge acquire ही नहीं करते

Mobile सिर्फ entertainment के लिए use करना आसान है, लेकिन अगर वही mobile को knowledge hub बना दो, तो game change हो सकता है।

तुम्हारे पास दुनिया भर की free knowledge है – podcasts, blogs, YouTube tutorials, audio books।
लेकिन तुम्हारा screen time report बोल रहा है – 5 घंटे Instagram, 2 घंटे Whats App, और सिर्फ 30 minutes productive apps.

सोच लो, अगर वही time तुमने skill और knowledge में invest किया होता, तो तुम्हारा career अभी कहाँ होता।


Digital detox ही solution है

दोस्तों, problem simple है – focus ka loss
जब तक हम अपना mobile और digital life control नहीं करेंगे, तब तक हम career में आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

यहाँ एक simple digital detox tips काम आ सकते हैं:

  1. Morning no phone rule – उठते ही कम से कम 1 घंटा phone मत छुओ। उस समय को reading, planning या exercise में दो।
  2. Commute detox – मेट्रो/बस में scroll करने की जगह audio book या podcast सुनो। ये तुम्हें knowledge भी देगा और productivity भी बढ़ाएगा।
  3. Work time focus apps – Forest, Stay Focused जैसे apps लगाओ जो तुम्हें distraction से बचाएँगे।
  4. Night routine – सोने से 1 घंटा पहले phone side रख दो। उस समय Journalling या अगले दिन की planning करो।

भाई, सीधी बात है – अगर तू हर वक्त phone में घुसा रहेगा तो career में growth क्या खाक करेगा?
हर वक्त दूसरों के reels और stories देख के अपना दिमाग खराब करेगा तो promotion तो भूल ही जा।

थोड़ा अपने दिमाग को भी reel बनाने दे – reel of success, reel of skills, reel of actual achievements
अपनी life का control अपने हाथ ले, mobile के हाथ में मत दे।


Final बात

दोस्तों, mobile बुरा नहीं है – लेकिन हर वक्त उसमें घुसे रहना career के लिए slow poison है।
अगर तुम्हें सच में आगे बढ़ना है, अपनी job और career में level up करना है, तो mobile को थोड़ा side करो और अपने skills और knowledge पर ध्यान दो।

ज़िंदगी के 2–3 साल अगर self-growth में दोगे, तो अगले 20 साल आराम से enjoy करोगे।
लेकिन अगर अभी बस scroll करते रह गए, तो अगले 20 साल बस दूसरों की success stories scroll करोगे।

सोच लो – tum apna time invest करोगे या waste?

By focuskar

मैं अमित जोशी, एक साधारण इंसान हूँ जो कभी इंटरनेट की लत (Internet Addiction) में उलझा हुआ था। अब अपनी डिजिटल डिटॉक्स यात्रा और अनुभवों के ज़रिए दूसरों को सजग जीवन (Mindful Living) और एकाग्रता (Focus) की राह दिखाने का प्रयास कर रहा हूँ। आप अपने अनुभव मुझसे साझा करना चाहें तो मुझे इस ईमेल पर लिख सकते हैं: amitjoshig@gmail.com

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *