यार, सच बोलूँ तो ये motivation वाली चीज़ बड़ी धोखेबाज़ है। सुनने में बड़ी mast लगती है। कोई motivational video देख लो, कोई celebrity का speech सुन लो, या फिर कोई family का successful इंसान आ जाए और आपको inspire कर दे – अंदर से आग लग जाती है कि “बस, अब तो मैं बदलने वाला हूँ। अब life में focus लाऊँगा, digital detox करूँगा, time management सही करूँगा मतलब अब मैं नया इंसान बन जाऊँगा।”
लेकिन reality ये है कि कुछ दिनों तक full focus चलता है, सब कुछ बढ़िया एकदम प्लान के मुताबिक़ पर कुछ दिनों बाद फिर वही पुराने habits वापस आ जाते हैं। क्यूंकि Motivation short-term fuel है, जो जल्दी खत्म हो जाता है। असली game तो discipline का है।
Motivation से काम शुरू होता है, पर discipline से पूरा होता है
मान लो आपने decide किया कि रोज़ सुबह जल्दी उठना है, gym जाना है, पार्क जाना है या फिर mobile addiction को कम करना है।
पहले दिन alarm बजे, motivation high था – उठ गए।
दूसरे दिन भी somehow उठ गए।
तीसरे दिन doubt हुआ और body बोली – “यार 10 मिनट और सो लेते हैं” और बस वहीं से game खत्म होना शुरू ।
क्यों? क्योंकि discipline system set नहीं था। Motivation आपको start कराता है, लेकिन finish line cross करने के लिए discipline चाहिए।

यह सबके साथ होता है, आपको समझना है कि Problem कहाँ है?
- Instant gratification की आदत – हम reels, games, social media के चक्कर में patience भूल गए हैं। तो हमे instant result चाहिए होता है जो गलत सोच और गलत approach है।
- Over-planning, less action – notebook goals से भर जाती है, पर दिन phone पर निकल जाता है।
- Discipline boring लगता है – क्योंकि daily same चीज़ repeat करनी पड़ती है बिना excitement के।
Solution क्या है?
1. छोटे-छोटे habits बनाओ
Discipline का मतलब ये नहीं कि कल से पूरी life बदलनी है।
Start simple: रोज़ सुबह 15 मिनट walk, या 30 मिनट phone-free time at night।
ये छोटे-छोटे steps sustainable होते हैं।

2. Environment को set करो
अगर mobile addiction control करना है, तो phone को side room में रखो जब काम कर रहे हो।
Discipline environment से आता है। अगर temptation सामने होगा तो willpower fail हो जाएगी।
3. Accountability partner ढूँढो
एक दोस्त या family member को बोलो कि वो daily check करे। Simple सा WhatsApp message – “आज workout हुआ?”
जब कोई check करता है तो discipline automatic आ जाता है।

4. Motivation को trigger की तरह use करो, fuel की तरह नहीं
Video देखना है, speech सुनना है – देखो। पर सिर्फ उस energy को start button समझो।
Real काम तब होगा जब motivation का खुमार उतर जाएगा और आप daily boring discipline follow करोगे। आपने सही सुना, discipline boring होता है पर बड़े काम की चीज़ होता है जो आपको long term में बड़े अच्छे result देता है।
5. Boring को interesting बनाओ
अगर exercise boring लग रही है तो music लगा लो (कानो में नहीं, दूर रख लो स्पीकर्स को)।
अगर study discipline नहीं बनता तो pomodoro timer use (https://pomofocus.io/) करो।
अगर digital detox tough लग रहा है तो अपने दोस्त के साथ phone-free walk पर चलो।
Discipline को boring नहीं, manageable बनाना है।

मेरी personal learning
यार, मैं भी पहले वही गलती करता था। कोई motivational वीडियो देखता था, decide करता कि कल से मैं पूरा focus करके digital detox करूँगा। दो दिन mast चलता, फिर तीसरे दिन फिर से Instagram scroll में खो जाता।
फिर समझ आया – motivation से आदत तो शुरू होती है, लेकिन आदत को टिकाए रखने वाला असली हीरो discipline है।
अब मैं क्या करता हूँ?
- Digital Detox को challenge की तरह face करता हूँ।
- अपनी पिछले कुछ समय में digital detox की achievement को देखता हूँ और याद करके दुबारा से अपने task पर लग जाता हूँ ।
- जब भी लगता है यह कि यह myth है या इससे कुछ फायदा नही हो रहा तो अपने आप को यह याद दिलाता हूँ कि कम से कम नुक्सान भी तो नहीं हो रहा है इसे करने से ।
यह सच है कि शुरू में जो discipline boring लगता है, धीरे-धीरे वही boring चीज़ आपकी superpower बन जाती है। और अगर आपको discipline बीच बीच में किसी वजह से break होता है तो रुकने की जरुरत नहीं है (इसके लिए आप मेरा यह ब्लॉग पढो: https://focuskar.com/habit-break-habit-quit/)

निष्कर्ष
तो अगली बार जब भी motivation आए और आप सोचो, “बस अब life बदलने वाली है”, तो याद रखना – motivation आपको start कराएगा, लेकिन finish line cross कराएगा सिर्फ आपका Discipline।

