मेरा छोटा-सा Digital Detox Experiment
आज शाम से मन बहुत उदास है। हाँ, वजह personal है (family reason) पर एक चीज़ का फ़ैसला मैंने कर लिया है — मैं mobile पर बेवजह surfing नहीं करूंगा।
क्योंकि मुझे पता है अगर मैंने ऐसा किया तो मैं और ज़्यादा depressed feel करूंगा, जैसे पहले भी होता रहा है। यह गलती मैं बार-बार नहीं दोहराना चाहता।
दुख है, पर मैं उसे और बड़ा नहीं करना चाहता।
क्योंकि internet पर, social media apps, YouTube, Instagram reels पर इस समय अनगिनत चीज़ें होंगी जिन्हें देखकर मुझे लगेगा कि सबकी ज़िंदगी बहुत perfect चल रही है और सिर्फ मेरी life में problem है। और फिर वही comparison शुरू — मेरी temporary problem vs उनकी reel-life खुशी। और honestly, यह कोई समझदारी भरा फ़ैसला नहीं है।
पहले क्या होता था
पहले की बात होती तो मैं भी आप लोगों की तरह mobile उठा लेता, random videos देखने लगता, ताकि थोड़ा हल्का feel कर सकूँ।
लेकिन सच कहूँ तो ये सिर्फ distraction है। Problem से भागना है, हल ढूंढना नहीं।
अब सोचता हूँ –
👉 Problem आई है तो उस पर focus क्यों न किया जाए?
👉 Solution सोचने की बजाय क्यों escape किया जाए?
👉 Internet addiction या content overload हमें और confuse ही करता है।
अब ये गलती नहीं करूँगा।
Mindset का बदलाव
अच्छी बात ये है कि इस बार मैं एक ही zone में हूँ – problem वाले zone में।
वरना पहले दिमाग unlimited zones में चला जाता था – कभी खुशी, कभी ग़म, कभी आश्चर्य, कभी डर, और ये सब emotions mobile के जरिए तेज़ी से आते-जाते रहते थे।
पर सच मानिए, ये और ज़्यादा दिमाग थका देता है।


मेरा छोटा-सा Digital Detox Experiment
मैंने ये experiment किया है और आप भी try करके देख सकते हो।
👉 जब भी मन उदास हो – mobile मत उठाना।
👉 बस जो सामने है, वही करो।
👉 चाहो तो कोई काम कर लो, किसी से बात कर लो, या फिर कुछ मत करो – पर बस mobile मत उठाना।
👉 फिर देखना, feelings कैसी आती हैं।
ये एक तरह का छोटा-सा digital detox है – जो आपके mental health और focus दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।
मेरी सलाह
- जब भी उदासी आए, social media detox अपनाओ।
- Comparison छोड़ो, अपनी temporary problem को face करो।
- याद रखो, दूसरों की online happiness सिर्फ एक edited reality होती है।
- Mobile से escape मत लो, problem का real solution सोचो।



मिलते हैं फिर एक नए blog में।
तब तक के लिए – Take care, and surf wisely, not madly. 🌱
“यह ब्लॉग मेरी अपनी व्यक्तिगत Digital Detox Journey का हिस्सा है। उम्मीद है कि मेरी यह छोटी-सी कोशिश आपको भी Internet Addiction और Social Media Detox की राह पर सोचने के लिए प्रेरित करेगी।”

