इंटरनेट की लत को टालने की कला


आजकल जिसे देखो उसके साथ यही हो रहा है कि हम काम करते-करते थक जाते हैं, पढ़ते-पढ़ते ऊब जाते हैं और जैसे ही ज़रा सा खाली बैठते हैं, तुरंत मोबाइल उठा लेते हैं और बेवजह इंटरनेट पर scrolling या surfing शुरू कर देते हैं। यही छोटी बात नहीं आज की एक बहुत बड़ी समस्या है।

हम ये सोचते ही नहीं कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं। हमारी उंगलियों को जैसे मोबाइल छूने की आदत पड़ गई है और दिमाग को जैसे internet addiction लग गई है। धीरे-धीरे ये social media addiction और भी गहरी होती जाती है। नतीजा ये कि जैसे ही थोड़ा समय मिलता है, हम सोचने के बजाय कि कोई pending काम पूरा करें या कुछ productive activity करें, मोबाइल पर लग जाते हैं।

धीरे-धीरे ये mobile addiction हमारी daily habit बन जाती है। दिमाग में ये pattern बैठ जाता है — “खाली हो = mobile उठाओ”। और क्योंकि हमारे आस-पास हर कोई यही करता है, तो हमें लगता है कि ये normal है।

लेकिन सवाल ये है कि अगर सब लोग गड्ढे में गिर रहे हैं तो क्या तुम भी गिरोगे? नहीं न! तो अब वक्त है इस बुरी आदत को टालने का। यही असली digital detox है, और यही तुम्हारे focus improve करने और time management सीखने का पहला कदम है।


सोचने का नजरिया बदलो

जब भी urge उठे तो खुद से पूछो:
👉 “क्या मैं अभी कोई constructive काम कर सकता हूँ?”
👉 “क्या ये समय मैं अपनी पढ़ाई, काम या किसी नई skill में लगा सकता हूँ?”
👉 “क्या मुझे सच में mobile की ज़रूरत है या मैं बस boredom या frustration या फिर थकान की वजह से scroll कर रहा हूँ?”

अगर तुम businessman हो तो नए customers लाने के ideas सोचो ना !
अगर student हो तो पढ़ाई को बेहतर बनाने पर ध्यान दो,
और अगर free हो तो भी mobile addiction की तरफ झुकने के बजाय ये सोचो कि इस वक्त मैं क्या नया कर सकता हूँ जिससे मेरी लाइफ बेहतर हो।


अब सवाल: इस urge को linger on (यानी कि टाले कैसे) कैसे करें?

ये आसान नहीं है। क्योंकि जब हम थके या परेशान होते हैं तो दिमाग सबसे आसान distraction ढूँढता है — और आज के टाइम में mobile सबसे आसान खिलौना है। लेकिन अगर इस urge को टालना सीख लोगे, तो देखोगे कि तुम slowly अपने productivity hacks खुद बना रहे हो। चलो कुछ काम की टिप्स देता हूँ, सोचना जरा इनके बारे में ।

  1. Mobile मत उठाओ, घूमने निकल जाओ
    जब भी मन करे phone उठाने का, उठो और थोड़ी walk कर लो। fresh हवा, लोग और बाहर का माहौल देखने से mobile की urge कम हो जाती है।
  2. Problem का root समझो
    अगर कोई चीज़ बार-बार disturb कर रही है तो उसका solution ढूँढो। वरना वही tension तुम्हें बार-बार mobile की तरफ धकेलेगी।
  3. Buri aadat टालना = फायदा
    यह बात ध्यान रखना जब हम किसी अच्छी आदत (जैसे exercise) को टालते हैं तो हमे  नुकसान होता है। लेकिन किसी बुरी आदत (जैसे बेवजह mobile उठाना) को टालने है तो हमे उल्टा फायदा होता है।

Final thoughts

इस internet addiction और mobile addiction को टालने में वक्त लगेगा। लेकिन एक बार अगर तुमने इसे control करना सीख लिया तो देखोगे कि तुम्हारे दिन का बहुत सारा कीमती समय बच रहा है। वो समय तुम अपने काम, पढ़ाई, health और personal growth में लगा सकते हो। यही असली digital detox tips हैं, यही असली time management है और यही तुम्हारी जिंदगी को बेहतर बनाएगा।

👉 अब बताओ, क्या तुम भी अपने दिन का control अपने हाथ में वापस लेना चाहते हो या mobile addiction को अपनी लाइफ को control करने दोगे? फैसला आपके हाथ में है ।

By focuskar

मैं अमित जोशी, एक साधारण इंसान हूँ जो कभी इंटरनेट की लत (Internet Addiction) में उलझा हुआ था। अब अपनी डिजिटल डिटॉक्स यात्रा और अनुभवों के ज़रिए दूसरों को सजग जीवन (Mindful Living) और एकाग्रता (Focus) की राह दिखाने का प्रयास कर रहा हूँ। आप अपने अनुभव मुझसे साझा करना चाहें तो मुझे इस ईमेल पर लिख सकते हैं: amitjoshig@gmail.com

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *