अगर आज के टाइम में mobile distraction (मोबाइल की लत) से किसी को सबसे ज़्यादा नुकसान होता है, तो वो हैं students। सच कहूँ तो मुझे बहुत बुरा लगता है जब मैं देखता हूँ कि बच्चे पढ़ाई करते समय बार-बार mobile phone निकाल लेते हैं। इस habit (आदत) की वजह से उनका focus पढ़ाई से हट जाता है और फिर वे खुद को धोखा देते रहते हैं कि “थोड़ा सा ही देख रहा हूँ, सब तो use कर रहे हैं, इससे क्या फर्क पड़ेगा।”
लेकिन सच्चाई ये है कि ये छोटी-सी आदत धीरे-धीरे internet addiction बन जाती है और पढ़ाई का पूरा rhythm बिगाड़ देती है। इस blog में मैं students की इसी आदत पर बात कर रहा हूँ और साथ ही कुछ digital detox tips भी share करूँगा ताकि वो mobile distraction को overcome कर पाएं।
पढ़ाई और Mobile Distraction
सोचो, आप एक student हो और exam की तैयारी कर रहे हो। किताब सामने है लेकिन mobile भी पास रखा हुआ है। अब दो ही situations में आप phone उठाओगे:
- जब पढ़ाई समझ नहीं आ रही होगी।
- जब थकान या boredom (उबाऊपन) से थोड़ा relax करना चाहोगे।
समस्या ये है कि जैसे ही आप सोचते हो “बस 5 मिनट YouTube, Instagram या WhatsApp देख लेता हूँ”, वैसे ही आधा घंटा कब निकल जाता है पता ही नहीं चलता। Dopamine hit मिलती है, मज़ा आता है, और फिर दिमाग को पढ़ाई boring लगने लगती है।
Result ये होता है कि आपका दिमाग craving करता है और बार-बार mobile के मज़े ढूँढने निकल पड़ता है। धीरे-धीरे दिमाग इतना overload हो जाता है कि उसमें पढ़ाई की नई information घुस ही नहीं पाती। ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे पेट में ज़्यादा खाना खाकर indigestion हो जाता है। यहाँ दिमाग “information indigestion” का शिकार हो जाता है।
इसलिए students के लिए mobile पढ़ाई के समय सबसे बड़ा enemy (दुश्मन) बन चुका है।


Digital Detox Tips for Students
अगर आप student हो और exam preparation कर रहे हो तो ये tips आपकी मदद करेंगी:
- Mindset Clear करो – ये मान लो कि पढ़ाई के दौरान mobile उठाना distraction ही देगा। “बस थोड़ा-सा देख लूँ” वाली सोच सीधे focus destroy करती है।
- Mobile दूर रखो – पढ़ाई करते समय phone को कमरे से बाहर रखो। Use सिर्फ calls के लिए करो, ना कि internet surfing या social media scrolling के लिए।
- Group Study – अगर possible हो तो group में पढ़ो और एक rule set करो कि कोई भी phone use नहीं करेगा।
- Triggers पहचानो – जब tension या boredom में mobile की तरफ हाथ जाता है, तब एक notebook में लिखो कि किस वजह से ये urge आई। धीरे-धीरे आप अपने patterns समझ पाओगे।
- Self-Competition – एक diary बनाओ और रोज़ note करो कि कितने घंटे phone पर waste हुए। जब आप खुद numbers देखोगे तो realization ज़्यादा strong होगा।
- Exam Mindset – सोचो कि पढ़ाई के दौरान mobile आपके पास है ही नहीं। Competitive exams clear करने के लिए sacrificeकरना ही पड़ेगा।
- Awareness ही पहला कदम है – शुरुआत में मुश्किल लगेगा, लेकिन awareness आना ही बड़ी बात है। जब आपको ये एहसास होने लगे कि mobile आपके future को harm कर रहा है, तभी improvement possible है।
Final Thoughts
Students, पढ़ाई और competition की तैयारी की एक age होती है। Time limited है और challenges पहले से ही बहुत हैं। अगर आप अपना कीमती वक्त social media scrolling और internet addiction में waste करोगे तो future risk में डाल रहे हो।



Life में पहले ही बहुत struggles हैं, तो क्यों ना mobile distractions छोड़कर focus पढ़ाई पर लगाया जाए? याद रखो – Digital detox ही आपके bright future की पहली सीढ़ी है।

